WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  | 

खेत में काम करते हुए 33 वर्षीय महिला की छाती में उठा दर्द, हुआ मौत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 जनवरी 2026। खेत में काम करते हुए एक 33 वर्षीय महिला की छाती में दर्द उठा और परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा की रोही में काश्तकार रहने वाले ढाणी पोटलिया निवासी महेंद्रलाल पुत्र गिधाराम नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी 33 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी उसके साथ ही मंगलवार सुबह करीब 8 बजे खेत में चने की फसल में नीनाण कर रही थी। तभी उसकी छाती में तेज दर्द उठा। वह उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्प्ताल लेकर आया जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया। वह उसे बीकानेर ले गया जहां पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग की जांच एसआई मोहनलाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़