WhatsApp Menu
बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  | 

खेत में काम करते हुए चक्कर आकर गिरा 42 वर्षीय युवक, हुई मौत।

रविवार दोपहर श्रीडूंगरगढ़ के गांव जेतासर में एक दुखद घटना घटी, जिसमें खेत में काम कर रहे 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, जेतासर निवासी उक्त व्यक्ति खेत में काम करते समय अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए, पाठकगण कल श्रीडूंगरगढ़ ONE के ई-पेपर में खबर पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़