WhatsApp Menu
प्रतिष्ठित जयपुर पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर निकली दर्जनों भर्तियां, पढें और सभी तक पहुंचाए  |  खेत के गेट के पास खड़े युवक को स्कोर्पियो ने मारी टक्कर, हुआ गंभीर घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज  |  सरेआम सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने एक युवक को किया शांतिभंग में गिरफ्तार  |  पैदल चल रहें राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, किया रेफर  |  23 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

खेत के गेट के पास खड़े युवक को स्कोर्पियो ने मारी टक्कर, हुआ गंभीर घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 मार्च 2026। खेत के गेट के पास खड़े एक युवक को गफलत से गाड़ी चलाते हुए एक स्कोर्पियो चालक ने टक्कर मार दी और घायल के पिता ने नामजद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी 50 वर्षीय कुंभाराम पुत्र रेवंतराम मेघवाल ने इसी गांव के रविंद्र पुत्र नरसीराम मेघवाल के खिलाफ लापरवाही व तेजगति से स्कोर्पियो चलाकर खेत के गेट के पास सड़क किनारे खड़े उसके 20 वर्षीय बेटे रतनलाल को टक्कर मार देने का आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गावं की रोही में सरदारशहर रोड पर उसका खेत है। यहीं 21 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे उसका पुत्र रतनलाल खेत गेट के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी आरोपी ने गफलत में वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। मौके पर उसके छोटे भाई सहीराम की पत्नी, जीवणराम व अशोक ने आरोपी को ओलमा दिया तो वह गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की करने लगा और अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। वहीं परिजनों ने घायल युवक को उपजिला अस्प्ताल पहुंचाया जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। घायल का अभी तक पीबीएम में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामस्वरूप को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़