श्रीडूंगरगढ़, 18 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के रानी बाजार में आज एक नई उम्मीद और चमक का उदय हुआ। शनि मंदिर के निकट कान्हा ज्वैलरी के भव्य शोरूम का उद्घाटन हुआ, जो गोल्ड, डायमंड, सिल्वर, कुंदन और पोलकी ज्वैलरी को एक नया आयाम देने का संकल्प लेकर आया है।
सोमवार को आयोजित इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार और पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने संचालक परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जीडीपी में रत्न आभूषण उद्योग का 17 प्रतिशत योगदान है और कान्हा ज्वैलरी जैसे अत्याधुनिक शोरूम की स्थापना से इस क्षेत्र में भी आभूषण उद्योग को नई गति मिलेगी।
समारोह में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रसिद्ध राजस्थानी कॉमेडियन मुकेश सोनी, भामाशाह मोहनलाल सिंघी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख, सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम सोनी, पवन कुमार सोनी झुंझुनू, ओमप्रकाश सोनी डीडवाना, गणेशमल सोनी सांडवा सहित अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।
उपस्थित अतिथियों के बीच सोने-चांदी की कीमतों को लेकर चर्चा हुई। इस पर शोरूम के संचालक दिनेश और संदीप सोनी ने बताया कि बढ़ती कीमतों के दौर में भी ग्राहकों को कम सोने में बेहतरीन डिजाइन की आधुनिक ज्वैलरी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शोरूम में टेम्पल ज्वैलरी से लेकर हर प्रकार की भारी ज्वैलरी उपलब्ध रहेगी।
दिनेश सोनी ने कहा कि कान्हा ज्वैलरी नई तकनीक के साथ ग्राहकों में पूर्ण विश्वास का निर्माण करने के लिए समर्पित है। शोरूम की सह-संचालिका दीपिका और नीलू सोनी ने बताया कि कान्हा शोरूम में 100 प्रतिशत मीना (कांच) लेस और नग लेस आभूषण मिलेंगे, जिन पर मेकिंग चार्ज मात्र 5 प्रतिशत लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पक्के बिल के साथ हॉलमार्क ज्वैलरी की शुद्धता की गारंटी दी जाएगी और ग्राहकों के लिए सोने व चांदी के गहनों की शुद्धता की जांच बिल्कुल मुफ्त की जाएगी।
शोरूम के संरक्षक एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कान्हा शोरूम क्षेत्र में गोल्ड, डायमंड, सिल्वर, कुंदन और पोलकी ज्वैलरी के उद्योग को नई ऊर्जा देने का प्रयास करेगा। सोनी परिवार ने नई डिजाइन और गोल्ड ज्वैलरी पसंद करने वाले और शादी-विवाह वाले परिवारों से एक बार शोरूम पर आने का आग्रह किया है।
अधिक जानकारी के लिए ग्राहक 83020 67036 पर भी संपर्क कर सकते हैं। कान्हा ज्वैलरी का यह शुभारंभ श्रीडूंगरगढ़ के आभूषण बाजार के लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आया है।