श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 अप्रैल 2026। खरीदशुदा प्लॉट पर कब्जा करने के लिए धमकाने और मारपीट करने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
मामले की जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि गांव मोमासर निवासी मनवीर पुत्र रामेश्वरलाल जाट ने इसी गांव के आरोपी मनसाराम, उसकी पत्नी चुकी देवी व पुत्र बालूराम, धनाराम, पुरखाराम व उसका पुत्र जीवराज, रामेश्वर बावरी, दोलतराम सांसी मानाराम गोदारा, अन्य चार महिलाओं के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव मोमासर में उसका खरीदशुदा भूखंड का पट्टा संख्या 1 तादादी 2263 वर्गफुट बुक संख्या 140 में 5 जनवरी 2012 को ग्राम पंचायत मोमासर द्वारा मनोज कुमार पुत्र ताराचंद खटीक के नाम से बना हुआ है। मनोज कुमार से ये भूखंड 7 जनवरी 2013 को रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के अनुसार परिवादी ने खरीद कर कब्जा ले लिया। उसने बताया कि तभी से भूखंड उसी के उपयोग व उपभोग में है। गत 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे वह अपने भूखंड पर था तभी आरोपी हाथ में लाठियां, डंडे व अन्य धारदार हथियार लेकर घुसे और भूखंड की सीमा में लगी 18 पट्टियां तोड़ डाली। आरोपियों ने भूखंड पर कब्जा करने की धमकी देते हुए परिवादी के साथ गाली गलौच व मारपीट की। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।