WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

क्षेत्र में 64 ग्राम पंचायतों में अब 624 वार्ड पंच होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 दिसंबर 2025। क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में वार्डों के गठन का कार्य पूरा कर लिया गया है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने वार्ड सूचियों का प्रकाशन कर दिया है। अब आमजन अपनी आपत्तियां 30 दिसंबर 2025 तक उपखंड अधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत कर सकते है। ये वार्ड सूचियां पंचायत समिति परिसर में चस्पा कर दी गयी है। क्षेत्र में अब कुल 64 ग्राम पंचायतों में अब कुल 624 वार्ड पंच होंगे। बता देवें पूर्व में क्षेत्र में कुल 489 वार्ड पंच थे।

सर्वाधिक वार्ड गांव मोमासर में है, यहां 29 वार्डों का गठन किया गया है। वहीं दूसरे स्थान पर रीड़ी ग्राम पंचायत होगी जिसमें 23 वार्डों का गठन किया गया है। लखासर ग्राम पंचायत में 11 वार्ड, आड़सर पुरोहितान ने 11 वार्ड, बिग्गा में 15 वार्डों का गठन किया गया है। बरजांगसर में 9 वार्ड, ठुकरियासर में 13 वार्ड, गुसाईंसर बड़ा में 11 वार्ड, बिग्गाबास रामसरा में 11 वार्ड, बींझासर में 11 वार्ड, लिखमादेसर में 9 वार्ड, ग्राम पंचायत शेरूणा में 11 वार्ड जिसमें 2 वार्ड नारसीसर व 13 वार्ड शेरूणा गांव में है। ग्राम पंचायत कुंतासर में 7 वार्ड, जाखासर भोमसिंहावतान में 7 वार्ड, समंदसर में 9 वार्ड, लाखनसर में 7 वार्ड, सत्तासर में 9 वार्ड, धनेरू में 13 वार्ड, धीरदेसर चोटियान में 13 वार्ड, केऊ में 7 वार्ड, लोढ़ेरा में 7 वार्ड, तोलियासर में 9 वार्ड, सोनियासर शिवदानसिंह में 9 वार्ड, कितासर भाटियान में 9 वार्ड, कितासर बिदावतान में 7 वार्ड, सुरजनसर में 9 वार्ड, जैतासर में 9 वार्ड, हेमासर में 7 वार्ड, उदरासर में 11 वार्ड, जैसलसर में 7 वार्ड, जाखासर में 9 वार्ड, जालबसर में 9 वार्ड, डेलवां में 7 वार्ड, अभयसिंहपुरा में 7 वार्ड, धीरदेसर पुरोहितान में 7 वार्ड, बाना में 13 वार्ड, ऊपनी में 11 वार्ड, कल्याणसर में 9 वार्ड, कल्याणसर नया में 9 वार्ड, बापेऊ में 13 वार्ड, राजेडू में 11 वार्ड, लिखमीसर दिखनादा में 7 वार्ड, लिखमीसर उत्तरादा में 11 वार्ड, सांवतसर में 11 वार्ड, कोटासर में 7 वार्ड, दुसारना पुंडरीक जी में 7 वार्ड, गोपालसर में 7 वार्ड, दुलचासर में 11 वार्ड, टेऊ में 7 वार्ड, देराजसर में 11 वार्ड, सूडसर में 7 वार्ड, कुनपालसर में 7 वार्ड, सोनियासर मीठिया में 9 वार्ड, माणकरासर में 7 वार्ड, पुदंलसर में 7 वार्ड, जोधासर में 11 वार्ड, बेनीसर में 9 वार्ड, इंदपालसर गुसाईंसर में 11 वार्ड व इंदपालसर सांखलान में 7 वार्ड, इंदपालसर बड़ा में 7 वार्ड, धर्मास में 7 वार्ड, मिंगसरिया में 7 वार्ड, बाडेला में 9 वार्ड, पूनरासर में 15 वार्डों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़