WhatsApp Menu
गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

क्षमता से अधिक सवारी ले जाने पर सीओ श्रीडूंगरगढ़ ने 7 बालवाहिनी सीज की, काटे एक दर्जन चालान।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 नवंबर 2025। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को दिनभर पुलिस अलर्ट मोड पर सड़क पर रही और करीब दो दर्जन वाहनों पर कार्रवाइयां की गई।
श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक की मौजूदगी में पुलिस ने दिनभर अभियान चलाया। अभियान के तहत क्षमता से अधिक सवारी ले जाने पर विभिन्न विद्यालयों की 7 बाल वाहिनी व 1 मोटरसाइकिल को सीज किया गया। वहीं सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर एक वाहन, नो पार्किग में खड़े एक दर्जन वाहनों के चालान भी काटे गए। पारीक ने बताया कि पुलिस प्रशासन आमजन से ट्रेफिक नियमों का पालन करने की अपील करता है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में लगातार अभियान जारी रहेगा जिसके तहत वाहनों व वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाइयां की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़