WhatsApp Menu
पढ़े आज की चार खास खबरें एक साथ  |  सीए प्रोफेशनल्स के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, बीकानेर में कार्यशाला आयोजित  |  कल से किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए लगेंगे कैंप, जरूर बनवाए आईडी  |  सांइस में 85 बच्चे बने टॉपर, बोथरा ने किया क्षेत्र को गर्वित, हर तीसरा विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ऊपर  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को, देखें सभी के फोटो सहित पूरी खबर  | 

क्रिकेट में बालिका टीम पहुंची फाइनल में, खो-खो में बीकानेर की छात्राओं ने जीता ब्रॉन्ज।

जिला शिक्षा खेल अधिकारी अनिल बोड़ा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी है। दलाधिपति सुरेश कुमार, दल नायक सांवरमल डेलू, दल प्रभारी क्षिप्रा धाभाई और प्रशिक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि जयपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में बीकानेर की टीम ने सूझबूझ से खेलते हुए 14 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से विजय प्राप्त की।

मैदान में मौजूद रणवीरसिंह, अणदाराम पूनिया, रामनिवास भूंवाल, सुभाष, रघुवीरसिंह कड़वासरा, रोहिताश, मोनिका और लाइब्रेरियन रामचन्द्र ने टीम का उत्साहवर्धन किया। जीत के बाद टीम ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई और एक दूसरे को बधाई दी।

इसी बीच, बूंदी में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भी बीकानेर की बेटियों ने अपना दम दिखाया है। 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में बीकानेर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम की कप्तान गायत्री खिलेरी हैं और इस टीम में श्रीडूंगरगढ़ के लखासर से पांच और देराजसर से एक खिलाड़ी शामिल हैं। टीम ने सेमीफाइनल में हनुमानगढ़ से कड़ा मुकाबला किया, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में टीम ने सीकर को हराकर जीत दर्ज की।

दल प्रभारी इंद्राज खिलेरी ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में भी बीकानेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य अन्नाराम ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी बालिकाओं को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़