WhatsApp Menu
देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  | 

कोलम्बिया की मिट्टी से सजाए गणेश, अमेरिका के निकट किया भावपूर्ण विसर्जन

जहाज पर मौजूद दल के सदस्यों ने मिलकर, पूरे समर्पण भाव से चार दिनों तक गणेश पूजन किया। सीमित संसाधनों के बावजूद, उनकी आस्था में कोई कमी नहीं थी।

श्रीडूंगरगढ़ के रहने वाले रामस्वरूप प्रजापत, जो मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं, अपने दल के साथ एक लंबी यात्रा पर निकले थे। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने समुद्र की लहरों पर गणेश उत्सव मनाने का निर्णय लिया।

रामस्वरूप बताते हैं कि कोलंबिया की मिट्टी से उनके एक साथी ने गणपति बप्पा की सुंदर मूर्ति बनाई। मूर्ति को रंग और कागज के फूलों से सजाया गया।

चुनौतीपूर्ण पोर्ट ऑपरेशन्स के बीच, हर सुबह और शाम बप्पा की आरती की जाती थी, और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठता था। रामस्वरूप ने बताया कि प्रेम और आस्था के वातावरण में, सभी सदस्यों ने मिलकर उत्सव मनाया और साधारण प्रसाद का भोग लगाकर आनंदित हुए।

सोमवार की सुबह, दल के सदस्यों ने मैक्सिको से अमेरिका की ओर जाते हुए, पूरे श्रद्धाभाव से गणपति मूर्ति का विसर्जन किया। “बप्पा जल्दी आना” के जयकारों के साथ सभी ने एक दूसरे को मंगलकामनाएं दीं। समुद्र की लहरों में विसर्जित गणपति, मानो अपनी आशीषों को दूर-दूर तक फैला रहे थे, और जहाज पर सवार हर व्यक्ति के हृदय में आस्था का दीप जला रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़