WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

कोबरा क्लब बना चैंपियन और एकेडमी की टीम रही उपविजेता।

श्रीडूंगरगए़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जुलाई 2025। गांव बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्पोर्टस एकेडमी द्वारा रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रात भर कबड्डी के रोमांचक मैचों की धूम मची रही। प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर डटे रहें और हूटिंग के साथ मैचों का खूब आनंद लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार रात 8 बजे किया गया व सोमवार सुबह फाइनल मैच के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुख्य अतिथि डॉ विवेक माचरा ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर में 36-35 के अंतर से कोबरा क्लब की टीम ने जीत हासिल कर ली। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्पोर्टस एकेडमी की टीम उपविजेता रही। कोबरा टीम के माणकचंद जाखड़ व नानूराम ज्याणी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए चैम्पियन ट्राफी व नगदी पुरस्कार राशि प्राप्त की। आयोजकों ने ग्रामीणों के सहयोग की चर्चा करते हुए सभी का आभार जताया। रामकरण जाखड़ ने बताया कि आगामी दिनों में यहां आयु वर्ग 17 की कबड्डी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़