WhatsApp Menu
विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

कोटासर में शुरू हुई करणी कथा, धूमधाम से निकाली कलश यात्रा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव कोटासर में रविवार को करणी कथा प्रारंभ हुई है। सुबह भोमियसाजी मंदिर से श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में बालिकाओं व महिलाओं ने मंगल वेश में कलश लिए और यात्रा में शामिल हुई। गांव के मुख्य मार्गों से होकर कलश यात्रा गौशाला प्रांगण में स्थित करणी माता मंदिर पहुंची। गौशाला परिसर में करणी माता के जयकारों से गूंज उठा। कथा के प्रथम दिन पंडित रविशंकर पारीक ने करें माँ के मंगलाचरण के साथ कथा प्रारंभ की। पारीक ने करणी जन्म कथा विस्तार से सुनाते हुए कहा कि मन से माता को पुकारने पर आवाज उनतक पहुंचने का विश्वास रखना चाहिए। दृढ़ विश्वास से ही भक्तों कार्य पूर्ण होते है। मंदिर पुजारी ओमसिंह भाटी ने बताया कि कथा रविवार दोपहर सवा एक बजे से शाम सवा चार बजे चलेगी। कल से ही इसी परिसर में शाम 8 बजे से रात 10 बजे तक नानी बाई का मायरे का भी वाचन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़