श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में कॉमर्स संकाय में टॉपर एजी मिशन कोचिंग क्लासेज की छात्रा कनिष्का बाहेती रही। कनिष्का ने 95.60% अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं सेकेंड टॉपर तमन्ना राठी ने 95% अंक प्राप्त किए है। क्लासेज में तीसरा स्थान 89.80% अंकों के साथ हरिओम सिद्ध रहें है। शत प्रतिशत प्रथम श्रेणी में परिणाम प्राप्त करने के बाद बुधवार सुबह परिसर में उत्सव का सा माहौल रहा। स्टाफ व प्रबंधन द्वारा पूरी कक्षा के विद्यार्थियों को फुलमाला पहना कर मुंह मीठा करवा करवाया गया। टॉप थ्री का सभी ने सम्मान कर बधाई दी। विद्यार्थियों ने गुरूजनों का आभार जताया। क्लासेज के डायरेक्टर डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा संचालित कॉमर्स कोचिंग क्लास में कुल 11 बच्चे थे, जिनमें से 10 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है तथा केवल एक छात्र ने 76% अंक प्राप्त किए है। उन्होंने बताया कि कॉमर्स की बेस्ट फैक्लेटी द्वारा प्रतिदिन, साप्ताहिक, मासिक व वार्षिक कार्ययोजना बनाकर बोर्ड कक्षाओं का अध्ययन करवाया जाता है। वहीं एजी मिशन स्कूल में कक्षा प्ले से 10 तक सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो गए है। वहीं संस्थान में 11वीं 12वीं की कोचिंग क्लासेज में नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गए है।