WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञ ने दी जागरूकता की सलाह।

कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञ ने दी जागरूकता की सलाह।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 फरवरी 2026। आगामी 4 फरवरी को तेरापंथ महिला मंडल भवन में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन होगा। इस संबंध में रविवार को जागरूकता कार्यशाला का आयोजन स्थानीय मालू भवन में किया गया। डॉ. संगीतश्री जी और परमप्रभा जी ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी। उन्होंने मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना की। डॉ प्रीति अग्रवाल ने महिला कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए निःशुल्क जांच शिविर का लाभ उठाने की बात कही। डॉ अग्रवाल ने महिलाओं में सर्वाधिक सर्वाइकल कैंसर होने की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने कैंप के बारे में पूरी जानकारी दी। बोथरा ने बताया कि शिविर में 21 वर्ष से 65 वर्ष तक कि महिलाएं सोमवार दोपहर 2 बजे तक 8619518400 पर सम्पर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकती है। शिविर में आर्थिक सहयोग भामाशाह भीखमचंद सुशीला पुगलिया द्वारा किया जाएगा। सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, सभा मंत्री, विशेष आमंत्रित सदस्य संगीता देवी ने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को शिविर का लाभ उठाने की बात कही। कार्यशाला में तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल के पदाधिकारी, एवं कार्यसमिति सदस्य, कन्या मंडल संयोजिका, माहेश्वरी महिला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, राधिका सत्संग मंडली, कंचन देवी, भगवती पारीक ‘मनु’ सरोज शर्मा, सिंधी समाज से मीना मोरवानी सहित अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें। मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़