डूंगरगढ़ one 8 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व उप प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि तथा जिला देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष केसराराम गोदारा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल में प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, प्रदेश प्रभारी गोविंद भाई पटेल व ज्योति खन्ना, तथा जोन प्रभारी कमल कल्ला ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद हुआ स्वागत
नियुक्ति की खबर मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केसराराम गोदारा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें साफा पहनाया गया, शॉल ओढ़ाई गई और माला पहनाकर मिठाई खिलाई गई।
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
मीडिया प्रभारी एवं विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडा ने बताया कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि केसराराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा।
स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल महिला जिला अध्यक्ष अंजू पारख, पार्षद मंगतूराम मेघवाल, हीरालाल कूकना, संजय करनानी, यूसुफ चुनघर, संदीप मारू, इलियास खान, कादर सब्जी फ्रॉस, प्रहलाद सोनार, राजेश मंडा, मनोज पारख, श्याम सुंदर दर्जी, राजू माली, प्रशांत बासनीवाल, जगदीश उपाध्याय, श्रवण मोट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।