श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 दिसंबर 2025। केंद्रीय क़ानून एवं न्याय मंत्री तथा बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर उन्हें सह-प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही केंद्रीय मंत्री मेघवाल तमिलनाडु में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय एवं चुनाव प्रबंधन की अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय को भाजपा की चुनावी तैयारियों को और अधिक सशक्त करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मेघवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बीकानेर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, किसनाराम गोदारा, शिव स्वामी, विक्रमसिंह तोलियासर ने प्रसन्नता जताते हुए मेघवाल को बधाई दी है।