श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 दिसंबर 2025। क्षेत्र में जमीनों के भाव आसमान छू रहें है और ऐसे में भूमि विवादों से संबंधित प्रकरण भी लगातार बढ़ रहें है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में जरिए इस्तगासा एक भूमि हड़प करने का मामला दर्ज हुआ है।
63 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र चंपालाल ओसवाल निवासी श्रीडूंगरगढ़ हाल निवासी बिहार ने आरोप लगाते हुए कोलासर, बीकानेर निवासी लिछमणसिंह पुत्र भंवरसिंह, उपरलाबास श्रीकोलायत निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र बंशीलाल ब्राह्मण, हरिरामजी की रोड बीकानेर निवासी हीरालाल पुत्र गौरीशंकर पड़िहार व अन्य अज्ञात के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने षड्यंत्र करते हुए फर्जी रूप से अपने आप को दिवंगत चंपालाल, डालचंद, मूलीदेवी, जीवराज बनकर उसकी मूल्यवान प्रतिभूमि विक्रय पत्र की कूटरचना की और झूठे दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़प करने का प्रयास किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल जाट को दी है।