WhatsApp Menu
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  |  श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष होगा तेज, सांसद अमराराम ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  |  5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

किया राजीव गांधी को नमन, श्रीडूंगरगढ़ में हुए दो कार्यक्रम, देखें दोनों के फोटो, पढ़ें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़, 20 अगस्त 2025। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर आज श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कांग्रेसजनों ने उनके योगदान को याद किया।

पहला कार्यक्रम नेशनल हाईवे स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिराम बाना के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के लिए उनके किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर प्रकाश दुसाद, शंकर सायच, संदीप शर्मा, कन्हैयालाल बाना, खिंवाराम गोदारा, अशोक ज्यानी, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश सारण, बाबूलाल सींवर, सादर भाम्भु, राधेश्याम बिसु, राधेश्याम सारण, राधा कृष्ण, शंकर डेलू, राजपाल डेलू, कैलाश जांगु, राजाराम गोदारा, ओमप्रकाश डूडी, मुरलीधर सारस्वत, महावीर ओझा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

दूसरा कार्यक्रम गणपति धर्मकांटे पर आयोजित किया गया, जहाँ पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, संदीप मारू, मनोज पारख, कन्हैयालाल सोमाणी, हीरालाल कुकणा, प्रदीप पुरोहित, मनोज सोमाणी आदि ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इन कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। उनके द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी और संचार क्रांति के क्षेत्र में किए गए कार्यों को सराहा गया, जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़