श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 दिसंबर 2025। बीकानेर सांसद और केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन पर शनिवार को क्षेत्र में अनेक आयोजन हुए। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बधाई दी। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने पूर्व संध्या पर मुलाकात कर बधाई दी। शनिवार सुबह ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, बृजलाल तावणियां, विक्रम राजपुरोहित, चंदप्रकाश बारूपाल, मनीष गिरी ने दिल्ली में मेघवाल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं गुसाई के निर्देशन में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गोपाल गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया व भारत माता के जयकारे लगाते हुए मंत्री को बधाईदी। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के अशोक महावर, सैन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई, नानूराम स्वामी, रविकांत सैनी, मेघराज सोनी मोमासर, दिलीप गुर्जर, कमल प्रजापत, भरत गोस्वामी, रमेश सैनी, दुर्गाराम मेघवाल, कुंतासर, सांवरमल गुरावा, बाबूलाल सोनी कुंतासर, लक्ष्य सैनी, जितेंद्र तोलंबिया, नंदलाल प्रजापत, मगराज रेगर, नरसी, ओम रेगर, सुनील शर्मा, नानूराम प्रजापत सहित अनेक लोग शामिल रहें। विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने गोपाल गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने गौवंश को गुड़ खिलाया और मेघवाल के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावनियां, मदन सोनी, रामसिंह राजपुरोहित, केके जांगिड, पवन इंदौरिया, संदीप सिंह, सहीराम ज्यानी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का गांव बिग्गाबास रामसरा में युवाओं ने उनका जन्मदिन मनाया। समर्थकों ने केक काटा और एक दूसरे को लड्डू बांटकर मंत्री को बधाई दी। इस दौरान वार्ड पंच राजेंद्र पड़िहार, एडवोकेट रामुसिंह कालवा, एडवोकेट रामनिवास सिल्ला, पूर्णाराम जिनागल, अन्नाराम, भैराराम, परताराम, ओमप्रकाश पड़िहार, ओमप्रकाश जिनागल, प्रकाश राऊराम, भोमाराम, मुन्नीराम चौहान, नंदलाल, राकेश, महावीर, उम्मेदाराम, मनोज, मदनलाल, कालूराम, रामनिवास, लालचंद सहित अनेक युवा मौजूद रहें।