WhatsApp Menu
रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण एंव हड्डियों के रोगों में देंगे निशुल्क परामर्श, श्रीडूंगरगढ़ में शिविर 21 मार्च को  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  कुत्ते के हमले से घायल हुए मासूम की हुई नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी, डॉ अजयपाल चौधरी का रहा योगदान।  |  बदला मौसम का मिजाज, गर्मी में आई सर्दी, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आंधी बरसात का अलर्ट  |  महिला स्वयं सहायता समूह की वार्षिक आमसभा संपन्न, हस्तनिर्मित उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी  | 

कार्ड बांटकर घर लौट रहें दो भाई हुए हादसे का शिकार, घर के लाडले ने गवांए प्राण

श्रीडूंगरगढ़, 25 नवंबर 2025। घर-परिवार में शादी की शहनाई बजने वाली थी। हर तरफ खुशियाँ छाई थीं और परिजन विवाह की तैयारियों में व्यस्त थे। तभी एक अप्रिय घटना ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। विवाह के निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहे दो भाई दुर्भाग्यवश दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें एक नवयुवक की जान चली गई।

सोमवार की रात, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेनीसर और लखासर के बीच यह दुखद घटना घटी। बताया जाता है कि अचानक एक नीलगाय के सामने आ जाने से मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में शेराराम नायक के 16 वर्षीय पुत्र रघुवीर की मृत्यु हो गई। रघुवीर, जो अभी नौवीं कक्षा का छात्र था, अपने तीन बहन-भाईयों में सबसे छोटा और लाडला था।

सूत्रों के अनुसार, मृतक के ताऊ का लड़का, जो पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश पुत्र भंवरलाल नायक है, इस दुर्घटना में घायल हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित किया।

जानकारी मिली है कि मृतक की मौसी के लड़के का विवाह 30 नवंबर को होने वाला था और रघुवीर उसी विवाह के निमंत्रण पत्र देने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ आया था। यहाँ से लौटते समय वे इस दुर्घटना का शिकार हो गए।

मंगलवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बयान में नीलगाय से टकराकर किशोर की मौत हो जाने की बात कही है। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीण शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं। हर तरफ गम का माहौल है और खुशियों के बीच अचानक पसरे इस मातम से हर कोई स्तब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़