WhatsApp Menu
11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  | 

कांग्रेस सेवादल में प्रदेश महासचिव बने गोदारा, क्षेत्र के युवा सेवादल में सक्रिय

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 जनवरी 2026। कांग्रेस सेवादल में प्रदेश महासचिव के पद पर प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा की नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, प्रदेश प्रभारी गोविंद भाई पटेल और ज्योति खन्ना, जॉन प्रभारी कमल कल्ला का गोदारा ने आभार जताया। सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मंडा सहित गोदारा के समर्थक उन्हें बधाई दे रहें है। गोदारा इससे पूर्व प्रदेश सचिव पद पर रहें व बुधवार को उनको महासचिव बनाया गया है।
सेवादल में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता इन दिनों खासे सक्रिय है। बता देवें इससे पूर्व में क्षेत्र के कांग्रेसी युवा विमल भाटी भी चार साल प्रदेश महासचिव पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। भाटी पूर्व में संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी रहें। वहीं गत दिनों जिला कार्यकारिणी में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख को भी जिलाध्यक्ष का दायित्व मिला। वहीं सेवादल की क्षेत्र में लगातार सक्रियता बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़