श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 फरवरी 2026। कृषि व सहकारिता मांगो पर बोलते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने कृषि व सहकारिता विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सारस्वत कांग्रेस पर जमकर बरसे और भाजपा सरकार को किसानों के लिए काम करने वाली सरकार बताया।
विधायक ने उठाई ये मांगे..
श्रीडूंगरगढ़ ONE। विधायक ताराचंद सारस्वत ने डिग्गियां व जल संग्रहण पाँड की योजना में शामिल किए जाने, डिग्गियां बनाने की अनुमति देने की मांग की। विधायक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 36 कृषि पर्यवेक्षक पद स्वीकृत है। बींझासर, गुसाईंसर बड़ा, डेलवां, समंदसर, के सात गांवो में करीब 1000 कृषि कुएं है, यहां गुसाईंसर बड़ा कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय सृजित करने की मांग रखी। पॉली हाऊस निर्माण के लिए अनुदान व पॉली हाऊस साइज बढ़ाए जाने, प्याज भंडारण गृह किया जाए, जिससे सभी कृषि उत्पादों का भंडारण किया जा सकें। सहकारी समिति के लोगों द्वारा यूरिया डीएपी में हो रही बदमाशी रोकें जाने, ब्लैक में खाद बेचना बंद करवाए जाने की मांग करते हुए सिचांई व ट्यूबवेल का बिल अनिवार्य किए जाने की मांग की।
कांग्रेस पर खूब बरसे विधायक..
श्रीडूंगरगढ़ ONE। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कांग्रेस पर अनेक आरोप लगाए। उन्होंने कांग्रेस को किसानों के बारे में बोल बोल कर किसानों को लूटने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि किसानी किसानी कर लूटने वालों का समय चला गया है, अब किसान समझ चुका है। कांग्रेस ने 2 लाख रूपए कर्ज माफ करने की बात कहकर राज में आई और पांच साल किसानों को ठगा। एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं किया, किसान आत्महत्याएं करते रहें। उन्होंने विधायक नरेंद्र बुढानियां पर पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप लगातार राज में रहें, परंतु चूरू, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का भट्टा बिठा दिया। इसे सबसे पिछड़ा स्थान रखा, भाजपा के भैरोंसिंह शेखावत ने क्षेत्र का नक्शा बदल दिया, जहां आज टी गार्डन की तरह खेत नजर आते है। विधायक ने सहकारिता मंत्री गोतम दक का एमएसपी पर मूंगफली 40 क्विलंट करने पर आभार जताया। उन्होंने सहकारी समिति के ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए किसानों को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लगातार देश पर राज किया परंतु किसानों के लिए किए गए काम गिनवाए। पूर्व पीएम अटल बिहारी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड लाने, पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत द्वारा बूंद बूंद पद्धति लाने की बात कही।
भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। विधायक सारस्वत ने विधानसभा में कहा कि श्रीडूंगरगढ़ व नोखा क्षेत्र में मूंगफली की पैदावार का क्षेत्र है और कांग्रेस ने ऐसे भ्रष्ट ठेकेदारों को पनपाया, जो आज मंत्री तक की शिकायतें करते है। विधायक ने इस माफिया गैंग पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये फर्जी गिरदावरी पर तुलवाई करवाते है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गत वर्ष 12 हजार टोकन काटे गए, इस बार 18 हजार टोकन काटे गए फिर भी किसान तुलवाई से वंचित रह जाते है, जब 6-6 घंटे दो दिन टोकन खुले तो इस माफिया के लोगों गिरदावरियां कर ली, किसान का नबंर नहीं आने देते। ये पूरी टीम है जो भारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। सीएम ने विधायक के आग्रह से ट्यूबवेल के बिल की अनिवार्यता कर किसानों को राहत देने का काम किया। इस माफिया के लोगों ने गोचर, वन विभाग, आवासीय भूमि की गिरदावरी कर मूंगफली तुलवाई कर किसानों का हक मार लिया। भ्रष्ट पटवारी, ई-मित्र संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो वहीं विधायक ने सहकारी समिति के गठन के प्रारूप में सुधार करने की मांग भी की, जिससे आमजन इसमें शमिल हो सकें।