WhatsApp Menu
2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  |  कांग्रेस OBC विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से चार नेताओं को जिम्मेदारी  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  | 

कांग्रेस की प्रभात फेरी में गूंजा भजन, गौशाला में किया श्रमदान, राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 दिसंबर 2025। क्षेत्र में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह कस्बे की गलियों में ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान भजन गूंजता सुनाई दिया। शिविर आयोजक हरीराम बाना ने बताया कि सुबह सुबह भजन कीर्तन के माध्यम से ऊंच नीच का भेद भूलाकर समभाव व सम्मान का भाव अपनाने की प्रेरणा दी गई। आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन से प्रभात फेरी रवाना हुई व मुख्य बाजार के मार्गों से होकर शिविर स्थल पर ही संपन्न हुई। बड़ी संख्या में अंचल के शिविरार्थी प्रभात फेरी में कांग्रेस का ध्वज लेकर शामिल हुए। इसके बाद संगठन सदस्यों ने आड़सर बास की गोपाल गौशाला में श्रमदान किया। यहां गौशाला प्रांगण की साफ सफाई व गौवंश के लिए चारा पानी देने का कार्य किया गया। संगठन के संभाग प्रभारी विमल भाटी ने बताया कि आज के सत्र के लिए आरजीपीआरएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवार श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए है। डॉ पंवार विशेष सत्र लेंगे जिसमें संकल्प कार्यशाला भी आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़