श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 दिसंबर 2025। कल 18 दिसंबर को क्षेत्र में एक 132 केवी जीएसएस पर रखरखाव का कार्य किया जाएगा जिससे ग्रामीण व किसान कटौती से प्रभावित होंगे।
बिजली विभाग द्वारा कल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 132 राजपुरा जीएसएस पर रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते इससे होने वाली आपूर्ति बाधित होगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूनरासर गांव व पूनरासर रोही के उपभोक्ता बिजली कटौती से प्रभावित होंगे। सभी पाठकगण ये खबर प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों तक ये खबर जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली असुविधा से बच सकें।