WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

कल तुलसी सेवा संस्थान में लगेगा निःशुल्क ईएनटी और न्यूरो परामर्श शिविर

डूंगरगढ़ one 16 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेंटर अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार, 17 दिसम्बर को निःशुल्क नाक, कान, गला व न्यूरो सर्जरी परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में एपेक्स हॉस्पिटल, बीकानेर से आए विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे।

अस्पताल प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी के अनुसार शिविर में डॉ. अशोक पूनियां (कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. नीलेश नामा (न्यूरो सर्जन) अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में ईएनटी से जुड़ी बीमारियों जैसे कान से मवाद आना, सुनने में कमी, नाक बंद रहना, एलर्जी, थायरॉयड की गांठ, टॉन्सिल की समस्या, आवाज में बदलाव व गले में गांठ सहित विभिन्न रोगों की जांच की जाएगी।

इसके साथ ही न्यूरो से संबंधित समस्याओं जैसे बार-बार सिर दर्द, कमर व गर्दन में लगातार दर्द, हाथ-पैरों में झुनझुनाहट, मिर्गी के दौरे, चेहरे का एक तरफ टेढ़ा होना व लकवा जैसी बीमारियों पर भी विशेषज्ञ परामर्श देंगे।

अस्पताल प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा, जबकि पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. अशोक पूनियां (ईएनटी), डॉ. नीलेश नामा (न्यूरो सर्जन) एवं डॉ. चंचल गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ) की सेवाएं अस्पताल में नियमित रूप से प्रत्येक बुधवार को उपलब्ध रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़