**श्रीडूंगरगढ़, 31 जुलाई 2025:** जिला कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ में 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) और 2 अगस्त 2025 (शनिवार) को 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा कोचिंग संस्थानों में अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।