WhatsApp Menu
बीकानेर कलेक्टर बने निशांत जैन, पदभार संभालते ही बोले- सरकार की प्राथमिकताएं ही मेरी प्राथमिकताएं  |  19 वर्षीय युवती पैर फिसलने से पानी की कुंड में गिरी, डूबने से हुई मौत  |  साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार मिला, श्रीडूंगरगढ़ के युवा लेखक पूनमचंद को, पढें पूरी खबर  |  पूनरासर हनुमानजी मंदिर में बंटी बधाइयां, भक्तों ने गाया बाबा हैप्पी बर्थडे टू यू, केक टॉफी की सवामणी, सुबह हुई विशेष आरती  |  नवजात बालिका का नोंचा हुआ शव मिला, पुलिस को दी सूचना।  | 

कल आएगी वंदे भारत, क्षेत्र में उत्साह, समय सारणी जारी, विधायक ने लिया जायजा।

कल रेलवे स्टेशन पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अगुवाई भारतीय जनता पार्टी करेगी। रेल विभाग भी दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस अवसर को यादगार बनाने में जुटा है।

आज शाम रेल विभाग द्वारा जारी की गई नई समय सारणी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस बीकानेर से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 3:20 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। यहाँ दो मिनट के ठहराव के बाद, यह 3:22 बजे अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगी।

क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज रेलवे स्टेशन का दौरा कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोपहर 2:20 बजे श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर समारोह का विधिवत शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का भाषण लाइव सुना जाएगा, जिसके बाद विधायक ताराचंद सारस्वत हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा देहात उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मदन सोनी, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, राम सिंह जागीरदार, महेंद्र पुरोहित, भवानी प्रकाश तावनिया, राकेश पारीक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। रेल विभाग के प्रभारी वेदप्रकाश, स्टेशन मास्टर नाथूसिंह, नगरपालिका के हरीश गुर्जर सहित कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारी भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस का श्रीडूंगरगढ़ में आगमन न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगा। यह एक नई शुरुआत है, एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ता कदम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़