प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजाराम अपने पैतृक गांव बम्बू, तहसील बीदासर से अपनी दादी से मिलने इंदपालसर सांखलान आए थे। खेत में काम करने के दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजाराम अपने माता-पिता की एकमात्र संतान थे। उनके माता-पिता बम्बू में रहते हैं, जबकि परिवार का कुछ हिस्सा इंदपालसर सांखलान में निवास करता है। घटना की सूचना मिलने पर माता-पिता रात को ही इंदपालसर सांखलान पहुंचे। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राजकुमार अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।