WhatsApp Menu
हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  |  13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

कई ट्रेनों का संचालन आंशिक रद्द, पढें पूरी जानकारी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 दिसंबर 2025। रेल यात्रियों के लिए खास खबर बीकालेर मंडल से आई है। मंडल के हिसार-सादुलपुर रेलखण्ड पर हिसार-चडोद स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 15 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.12.25 को (01 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतनगढ-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.12.25 को (01 ट्रिप) हिसार के स्थान पर रतनगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- रतनगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.12.25 को (01 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 24.12.25 को (01 ट्रिप) हिसार के स्थान पर चूरू से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़