WhatsApp Menu
रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प  |  किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  |  रेलवे स्टेशन समस्याओं के समाधान को लेकर एनवीपी ने केन्द्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन  | 

एसडीएम ने की अपील, सीओ व सीआई ने बाजार व्यवस्था के लिए दिए निर्देश, किया पैदल मार्च, अस्पताल में इंमरजेसी सेवा होगी, पालिकाकर्मी व सेवादार अर्लट।

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने क्षेत्रवासियों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, पटाखों का संयमित और सुरक्षित उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों के साथ-साथ अपने आस-पास की गलियों और मोहल्लों में भी स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने वाहन चलाते समय गति धीमी रखने, अग्नि से सुरक्षा रखने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और सोशल मीडिया पर अफवाहों या भ्रामक संदेशों को न फैलाने की बात कही। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है। आपातकाल में नागरिक 01565-222039 पर संपर्क कर सकते हैं। आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड को 01565-222101, 9950007463 या 9929776091 पर सूचना दी जा सकती है।

शहर के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) निकेत पारीक और थाना प्रभारी (सीआई) जितेंद्र कुमार ने भी क्षेत्रवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं और शांति और सम्मान का माहौल बनाए रखने की अपील की है। थानाधिकारी स्वामी ने पुलिस टीम के साथ शनिवार देर शाम बाजार का पैदल दौरा किया और त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस दलों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने मुख्य बाजार में बैरिकेड्स लगाकर छोटे दुकानदारों के लिए व्यवस्था की है और आवाजाही के रास्तों में परिवर्तन किया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें त्योहार पर गश्त करेंगी और संदिग्ध लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस थाने में शनिवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक भी ली गई, जिसमें सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने और योगदान देने की बात कही गई।

नगरपालिका कर्मी भी अवकाश के दिन भी बाजार की सफाई व्यवस्था में जुटे रहे। विधायक ताराचंद और पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा द्वारा छोटी दीपावली के दिन बाजार में खरीददारों की भीड़ को देखते हुए, उससे पहले बाजार की सफाई करवाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर अधिशाषी अधिकारी (ईओ) और तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने सफाई निरीक्षक और कार्मिकों को बाजार सफाई के निर्देश दिए। सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने चार टीमों का गठन किया, जिन्होंने स्टेशन रोड से लेकर गांधी पार्क, सिंधी कटला से पूरे रानी बाजार, मुख्य बाजार व घास मंडी से जीव जतन जनकल्याण पालिका भवन और अमीर पट्टी रोड से नगरपालिका बस स्टैंड व सब्जी मंडी तक सफाई की। टीमों ने सड़कें साफ करने के साथ ही कचरा उठाया। अनेक व्यापारियों ने अवकाश के दिन पालिका द्वारा त्योहार के मौके पर सफाई करने पर सफाई कार्मिकों का आभार जताया। सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बाजार के सभी दुकानदारों, अस्थाई दुकानदारों और ग्राहकों से “अपना शहर – स्वच्छ शहर” के तहत कचरा डस्टबिन में ही डालने और दीपपर्व पर सफाई में सहयोग करने की अपील की है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि पालिका ने दमकल को भी अलर्ट मोड पर रखा है।

उपजिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। अस्पताल के डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि दीपोत्सव के अवकाश के दौरान रविवार 19 अक्टूबर को ऑन कॉल डॉक्टर मिलेंगे, वहीं 20 अक्टूबर को डॉ. कादिर और 21 अक्टूबर को डॉ. पवन भाटी ड्यूटी पर रहेंगे। इमरजेंसी सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी, और इसके लिए मेडिकल टीमों का गठन कर वरिष्ठ नर्सिंग कर्मियों के साथ अन्य स्टाफ को तैनात किया गया है।

आपणो गांव सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा ने बताया कि उनकी टीम आगामी तीन दिनों तक फायर फाइटर के साथ अलर्ट मोड में रहेगी। उन्होंने नागरिकों से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना 88907-84499 या 9352570751 पर देने का आग्रह किया है, ताकि दमकल तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद कर सके। एंबुलेंस के लिए भी नागरिक सूचना दे सकेंगे, जिससे उन्हें सहायता मिल सके। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने भी आपातकालीन सेवा जारी रखने की बात कही है। सोसायटी के सदस्य आमीर क्यामखानी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना एंबुलेंस के लिए नागरिक 7340207969 या 9571716796 पर देकर सहायता ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़