WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  | 

एसआईआर में श्रेष्ठ कार्य करने वाले टॉप 10 बीएलओ का किया सम्मान, शर्मा ने की मतदाताओं से अपील

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने इन कर्तव्यनिष्ठ बीएलओ को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए। सम्मानित होने वाले बीएलओ में रणजीत सिंह (कृषि पर्यवेक्षक, बीएलओ भाग संख्या 17), सुमेराराम सारण (शा. शि., बीएलओ भाग संख्या 227), गंगाधर शर्मा (वरिष्ठ अध्यापक, बीएलओ भाग संख्या 35), श्रवण कुमार (अध्यापक, बीएलओ भाग संख्या 46), मामराज (वरिष्ठ अध्यापक, बीएलओ भाग संख्या 240), विपिन चन्द्र मोटसरा (वरिष्ठ अध्यापक, बीएलओ भाग संख्या 192), राजेश्वर राम (कनिष्ठ शिक्षक, बीएलओ भाग संख्या 165), ओमप्रकाश लेघा (अध्यापक, बीएलओ भाग संख्या 144), प्रेमनाथ सिद्ध (पंचायत शिक्षक, बीएलओ भाग संख्या 208) और गिरधारी लाल (अध्यापक, बीएलओ भाग संख्या 30) शामिल थे।

यह उल्लेखनीय है कि रणजीत सिंह, बीएलओ भाग संख्या 17, को राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है, वहीं तीन अन्य बीएलओ जिला स्तर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे घर-घर गणना प्रपत्र वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले शत-प्रतिशत परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन डिजिटाइज करने वाले शीर्ष 10 बीएलओ को सम्मानित किया गया है।

शर्मा ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे गणना चरण में अपना गणना फॉर्म भरकर बीएलओ को अवश्य जमा कराएं। युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि वे भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल Voters.eci.gov.in पर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए गणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं।

नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने भी सभी बीएलओ से आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द अपने कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। यह सम्मान समारोह बीएलओ के अथक परिश्रम और निर्वाचन प्रक्रिया में उनके महत्व को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़