WhatsApp Menu
मंच पर हुई अनेक प्रस्तुतियां, विजेताओं को मिले पुरस्कार, सहयोगियों व अतिथियों का किया सम्मान  |  भक्तिमय भागवत आयोजन प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा, कथा वाचिका ने संकल्प के साथ सत्कर्म करने की दी प्रेरणा।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नजर आया चांद, कल होगी ईद, मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल  |  जेपीएस के बच्चों ने मेला घुमकर लिया झूलों का आनंद, मेले में बढ़ रही है रौनक  | 

एसआईआर में श्रेष्ठ कार्य करने वाले रणजीत, ललित और सुशील को किया सम्मानित, दी प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़, 18 नवंबर 2025: लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल शुरू हुई है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने इस पहल की शुरुआत करते हुए मंगलवार को तीन बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान उन बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया जा रहा है, जिन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य किया है। अधिकारियों का मानना है कि यह सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन कर रहे हैं। इस कार्य में जो बीएलओ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें प्रतिदिन सम्मानित किया जाएगा।

मंगलवार को शर्मा ने गांव झंझेऊ, गोपालसर और सांवतसर में बीएलओ के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ भाग संख्या 15 गोपालसर के ललित कुमार शर्मा, भाग संख्या 17 झंझेऊ के रणजीतसिंह और भाग संख्या 120 सांवतसर के सुशील कुमार बिश्नोई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शर्मा ने इन बीएलओ के कार्य को अन्य सभी बीएलओ के लिए प्रेरक बताया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि गणना चरण 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें सभी मतदाता अपना गणना फार्म भरकर बीएलओ को जमा करवाएं।

युवा मतदाताओं से विशेष रूप से जागरूक होकर अपना और अपने परिवार के मतदाताओं का गणना प्रपत्र भारत निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल Voters.eci.gov.in से ऑनलाइन भरने का आग्रह किया गया है।

नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने सभी बीएलओ को गणना प्रपत्र ऑनलाइन करने के कार्य में तेजी लाने का आह्वान किया।

यह सम्मान समारोह न केवल बीएलओ के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को भी गति प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़