WhatsApp Menu
होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  |  कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने वाले पर खातेदार भूमि पर आवासीय पट्टे जारी करवा धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज  |  रंगों से सजा बाजार, पहुंच रहें खरीददार, दुकानों पर छाई होली की रौनक  |  दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 7 जुआरी पकड़े, 1 अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, पढें पूरी खबर  |  उजले गीतों ने भरा उल्लास, चंग पर मचाई धमाल, आज होगा जादूगर का शो और शाम को वीणा म्यूजिक ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुति  | 

एमडीआर सड़क की भूमि का मुआवजा मिले किसान को, संभागीय आयुक्त से मिले समिति सदस्य

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 फरवरी 2026। क्षेत्र में सोनियासर शिवदानसिंह से राजेडू तक निर्मित और राजेडू से राजपुरा तक निर्माणाधीन एमडीआर सड़क की भूमि पीएचईडी ने किसानों से ली व इस भूमि का किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की संघर्ष समिति के सदस्य शुक्रवार को संभागीय आयुक्त से मिले। समिति सदस्य व कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू ने बताया कि सोनियासर शिवदानसिंह से वाया सोनियासर ऊंचाईड़ा, सोनियासर गोदारान, बापेऊ, राजेडू, लिखमीसर दिखनादा, लिखमीसर उत्तरादा, सांवतसर, टेऊ, सूडसर, देराजसर, शेरूणा पूनरासर होते हुए राजपुरा तक स्वीकृत एमडीआर सड़क की अवाप्त भूमि का मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया है। सदस्यों ने प्रशासन से इन 15 गांवो के हजारों किसानों की खातेदारी कृषि भूमि का बाजार दर से चार गुणा मुआवजा राशि भुगतान करवाए जाने की मांग की गई है। इस दौरान समिति के प्रतिनिधि मंडल में धन्नाराम, रामलाल, रामप्रताप, ओमप्रकाश, जेठाराम, गोपालसिंह, शिवलाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़