WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

एबीवीपी के 61वें प्रांत अधिवेशन में नई कार्यकारिणी को दी जिम्मेदारी, श्रीडूंगरगढ़ से सदस्य हुए शामिल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 दिसम्बर 2025। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 61वां प्रांतीय अधिवेशन 26 से 28 दिसम्बर तक बीकानेर में आयोजित किया गया। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, राष्ट्रीय मंत्री हर्षित नमोमा, क्षेत्रिय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा एवं प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा अतिथि रूप में मौजूद रहे। अधिवेशन में संगठन की नई प्रांतिय कार्यसमिति की घोषणा की गई, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ के छात्र नेता करण जाड़ीवाल को प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया। जाडीवाल ने बताया कि अधिवेशन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से महेन्द्र सिंह तंवर, बसंती लांबा, प्रवीण गुंसाई, किशन शर्मा, लालचंद मेघवाल, ओपी सिद्ध, कांता लांबा, मैना, कविता सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता प्रतिनिधि के रूप में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़