डूंगरगढ़ one 14 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिला कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार दिन में सीकर-बीकानेर हाईवे (एनएच-11) पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस और लखासर टोल स्टाफ की संयुक्त टीम ने हाईवे किनारे किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाए।
कार्रवाई के दौरान टीम ने हाईवे पर खड़े वाहनों को हटवाया और वाहन चालकों को सड़क पर वाहन खड़े नहीं करने की समझाइश दी। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर, रेडियम और टेम्पलेट भी वितरित किए गए।
इस अभियान में श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। लखासर टोल टीम की ओर से मैनेजर सुनील सिंह, साइट इंजीनियर रितेश कुमार सहित टोल स्टाफ मौजूद रहा।
इसके अलावा एसआई राजकुमार और ड्राइवर राकेश का भी अभियान में सराहनीय सहयोग रहा।