WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में जोश व उत्साह के साथ खेल महोत्सव हुआ संपन्न, विजेताओं को किया पुरस्कृत।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 दिसंबर 2025। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में जोश व उत्साह के साथ तीन दिवसीय खेल महोत्सव बुधवार को संपन्न हुआ। स्कूल की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी खेल उत्सव में आयोजित विभिन्न खेलों में शामिल हुए। उत्सव का समापन समारोह के साथ किया गया जिसमें विजेता टीमों व विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य रजनीश कौशिक ने विद्यार्थियों को जीवन में मानसिक बल व शारीरिक स्वस्थता के लिए नित्य एक घंटे खेल खेलने की प्रेरणा दी। कौशिक ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल बच्चे के सामूहिक विकास को मजबूत करता है। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी। स्कूल के कोऑर्डिनेटर महादेव बोहरा ने बताया कि खेल महोत्सव के तहत विद्यार्थियों के लिए खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप एवं बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं, जिनमें बच्चों ने पूरे जोश, उमंग के साथ भाग लिया। साथी बच्चों ने अपनी टीम को चीयर करने के लिए जमकर हूटिंग भी की। समारोह में सलीम खोखर, अंजुल सिंह, कल्चरल हेड वंदना सोनी ने विजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिससे खिलाड़ियों का उत्साह एवं मनोबल और अधिक बढ़ा। खेलों के आयोजन में बी. आर. पंडिया, संपत, पीटीआई मुकेश खिलैरी, एकेडमिक स्टाफ दिव्या, गायत्री, सोनिया, विष्णु बिश्नोई, चंदा जाट, पायल देवनानी, पुष्पा, कंचन, आरती, पूनम एवं चंचल सहित पूरा स्टाफ सहयोगी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़