WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

एक समय, एक साथ सामायिक का आयोजन, 4 जनवरी को होगा अभिनव सामायिक फेस्टिवल

डूंगरगढ़ one 3 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से कार्यरत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के निर्देशन में देश व नेपाल की 368 शाखाओं में एक साथ अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन “एक समय, एक साथ, एक सामायिक, एक संदेश” की भावना के साथ “उत्सव विश्व मैत्री का” के रूप में मनाया जाएगा।

अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने बताया कि यह कार्यक्रम 4 जनवरी 2026, रविवार को सुबह 9 से 10 बजे तक एक ही समय पर देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक समाज सामूहिक सामायिक साधना में सहभागी बनेगा।
राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी के अनुसार वर्तमान समय में बढ़ती अशांति, तनाव, वैमनस्य और सामाजिक विघटन के बीच सामायिक के माध्यम से आत्मिक शांति, संयम, करुणा और सामाजिक समरसता का संदेश समाज तक पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। एक साथ आयोजित सामूहिक सामायिक यह संदेश देगा कि अध्यात्म ही समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकता है।

श्रीडूंगरगढ़ में मालू भवन पर आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि स्थानीय परिषद भी इस अभिनव सामायिक फेस्टिवल में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। परिषद मंत्री पीयूष बोथरा ने जानकारी दी कि 4 जनवरी को मालू भवन, श्रीडूंगरगढ़ में अभिनव सामायिक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। संस्था ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़