श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 फरवरी 2026। गांव बिग्गाबास रामसरा में शुक्रवार को एक दिवसीय कुश्ती महादंगल का रोमांचकारी प्रतियोगिता संपन्न हुई। दंगल में रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें अर्जुनसर के पहलवान मुकेश गोदारा विजेता रहें और लूणकरणसर के श्रवण बिश्नोई उपविजेता रहें। दंगल में सूरतगढ़ के पहलवान लालचंद, यूपी से तूफान, अमृतसर के सनी, फिरोजपुर पंजाब के अनूप, हनुमानगढ़ से मन्नीरखान, श्रीडूंगरगढ़ से लालचदं व हेमेंत, मोमासर के सुभाष गोदारा, बरेली के टाइगर जैसे पहलवानों ने भाग लिया।
दंगल का आयोजन आरएलपी नेता रहें दिवंगत जेठाराम जाखड़ की स्मृति में किया गया। इस दौरान “नशा भगाओ-खेल अपनाओ” का संदेश युवाओं को दिया गया। के प्रबुद्धजनों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अपनाने का संकल्प दिलवाया। वहीं ‘खेजड़ी संरक्षण’ के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में दर्शकों ने उत्साह के दंगल देखा व जमकर हूटिंग की, इस दौरान युवाओं ने व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं भी दी।