WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

एक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया, चार शांतिभंग में पकड़े गए।

सेरूणा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कल्याणसर नया निवासी हरिकिशन उर्फ रामकिशन जाट को गिरफ्तार किया। सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) महेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 37 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान को सौंपी गई है।

वहीं, श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड दो में मनोज सांसी के घर के आगे सड़क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बाद शुक्रवार को फिर से झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे एएसआई सुरेश गुर्जर ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए थाना बीछवाल के पेमासर गांव निवासी जीतू सांसी, शंकरलाल सांसी और सुंदरलाल सांसी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

इसके अतिरिक्त, एक अन्य कार्रवाई में एएसआई ग्यारसीलाल ने बाना निवासी मनोज मेघवाल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर पाबंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़