आयोजन समिति के अनुसार, रास गरबा में प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही संभव होगा। सीमित संख्या में पास उपलब्ध होने के कारण, आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से जल्द से जल्द अपना प्रवेश सुरक्षित करने का आग्रह किया है।
इस पारंपरिक पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए परिधानों पर विशेष ध्यान दिया गया है। महिलाओं के लिए गुजराती और राजस्थानी परिधानों के साथ-साथ लहंगे, साड़ी और अनारकली सूट पहनने की अनुमति रहेगी। नवरात्र के लिए विशेष गुजराती ड्रेस और आभूषण रवि गुरनाणी की दुकान पर उपलब्ध हैं।
समारोह में युवाओं को प्रेरित करने के लिए 27 सितंबर को यूथ आइकन रतन चौहान और 28 सितंबर को मिसेज इंडिया ग्लेम की विजेता पूनम गिढ़वानी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। 28 सितंबर को एक मेगा लक्की ड्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम विजेता को मोबाइल और द्वितीय व तृतीय विजेताओं को चांदी के सिक्के दिए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, दोनों दिन कई अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें गरबा क्वीन, गरबा किंग, बेस्ट कपल, बेस्ट माँ बेटी, बेस्ट देवरानी जेठानी, बेस्ट सास बहू, बेस्ट सिस्टर जोड़ी, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट गरबा आउटफिट मेल, बेस्ट गरबा आउटफिट फीमेल और बेस्ट गरबा आउटफिट किड्स स्टार जैसे विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पास वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। गरबा प्रेमी गौरव पथ पर स्थित जिओ मार्ट, पुराना बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान भंडार, मैन मार्केट में स्थित चंडीगढ़ बेकरी, सिंधी कटले में स्थित भगवानदास नौतनदास दुकान पर रवि रिझवानी, पुराना बस स्टैंड पर सुरेश कुमार एंड ब्रदर्स, रानी बाजार में पवन स्टोर पर, भैरूंजी मंदिर के पीछे रवि गुरनाणी के पास, सुरभि भोजक, प्रज्ञा कैकरी, जयश्री मोदी के पास से एंट्री पास प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, दीनदयाल प्रजापत, कृष्णा राजपुरोहित और कपिल धनवानी से संपर्क किया जा सकता है।