WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से एकमात्र नेता को मिली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जगह, सिद्ध को मिल रही बधाइयां।  |  माकपा के जनसंघर्ष जत्थे ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में किया आह्वान, होगा केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध  |  पुलिस कार्रवाई  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  फोन पर बात कर रहें युवक ने अचानक दम तोड़ा।  | 

उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने बजाए खाली पींपे, कान खोलने के लगाए नारे।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 मार्च 2026। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 34वें दिन रविवार को पारस जोशी की अध्यक्षता में धरनार्थियों ने डाक विभाग और प्रशासन को जगाने के लिए खाली पींपे पीटे।
संघर्ष समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टेऊ प्रशासक सुनील दुगरिया की अगुवाई में रविवार शाम को धरने पर बैठे धरनार्थियों ने डाक विभाग व प्रशासन की कुंभकर्णी नींद को उड़ाने के लिए प्रदर्शन करते हुए खाली पींपे पीटे और जमकर नारेबाजी की। धरनास्थल पर श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू भी पहुंचे और धरने का समर्थन किया। भादू ने कहा कि डाक विभाग का सूडसर उपडाकघर को रीलोकेशन के नाम पर बंद करने की सोची-समझी साजिश है और जब तक उपडाकघर में पहले की तरह कामकाज यहां पर शुरू नहीं होता है, तब तक ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं होगा। बल्कि डाक विभाग के खिलाफ ग्रामीण ज्यादा लामबंद होकर संघर्ष तेज करेंगे। इस दौरान टेऊ उप प्रशासक लालूराम सारण, पूर्णमल गोदारा, रामेश्वरलाल भादू, भंवरलाल रेगर, गिरधारीलाल भादू, सीताराम बाल्मिकी, चंपालाल रेगर, महबूब अली, किशन सारण, हड़मान भादू, रामेश्वर मेघवाल, चंदन सारण, भंवरलाल कटारिया, गंगाराम रेगर, ओमप्रकाश गोदारा, रूघाराम रेगर, कालूराम भादू, परमानाराम मेघवाल, हजरीराम भादू, गोपालाराम भादू, रामलाल भादू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़