श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 फरवरी 2026। सूडसर सहित आस पास के गांवों के लिए करीब आठ दशक से उपडाकघर का स्थान परिवर्तन कर शेरूणा देने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को धरना स्थल पर कोजूराम खोड की अध्यक्षता में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया सहित धरनार्थियों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। धरने के 28वें दिन धरनार्थियों ने डाक विभाग और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिया ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में अफसरशाही हावी है और इस राज में जन प्रतिनिधियों की कम चलती है और अफसर अपनी मनमर्जी चलाते है। इसे तोड़ने का आदेश गलत और पक्षपातपूर्ण फैसला है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। इस अवसर पर कुंभाराम सारण, पूर्णमल गोदारा, ओमप्रकाश सुथार, किशन सारण, शेखर रेगर, रामेश्वरलाल भादू, भंवरलाल रेगर, सुगनाराम मेघवाल, जगदीश स्वामी, मोहनलाल महिया, प्रेमकुमार भादू, हनुमान कूकणा, गोपालाराम भादू, भंवरलाल कटारिया, सीताराम खोड, सन्नी मोदी, रमेश भादू, अमित माहिच, रमेश दुगरिया, रामेश्वर मेघवाल, चंदन सारण, हनुमान खिलेरी, अंकित मोदी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें। सभी ने सूडसर उपडाकघर को यथावत रखने की मांग की।
कल होगा सरकार व प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा पाठ और हवन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर मंगलवार को केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही डाक विभाग की सद्बुद्धि के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और हवन किया जाएगा। समिति सदस्यों ने जानकारी दी कि कल दोपहर सवा बारह बजे से हनुमान चालीसा पाठ व हवन किया जाएगा।