WhatsApp Menu
विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  | 

उपखंड कार्यालय में शहीद दिवस मनाया, गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि

डूंगरगढ़ one 30 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण से हुई। इसके बाद रामधुन का आयोजन किया गया और शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

इस मौके पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने कहा कि शहीदों के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से शहीदों के मूल्यों को आत्मसात करते हुए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़