WhatsApp Menu
होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  |  देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  |  7 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  | 

उदरासर में 200 जरूरतमंदों को बांटी जैकेट व शॉल, आज मणकरासर में वितरण

डूंगरगढ़ one 22 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से भामाशाह मोहनलाल सिंघी द्वारा गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी ने बताया कि बुधवार को गांव उदरासर में 200 जरूरतमंदों को गर्म जैकेट व शॉल वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को गांव मणकरासर में भी भामाशाह मोहनलाल सिंघी के सहयोग से जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा। बजरंग सोमाणी ने बताया कि भामाशाह मोहनलाल सिंघी द्वारा हर वर्ष सर्दियों के मौसम में जरूरतमंदों के लिए इस तरह का सेवा कार्य किया जाता है, जिससे गरीब व असहाय लोगों को ठंड से राहत मिलती है। इस नेक वितरण कार्य में सीताराम पंचारिया उदरासर और प्रकाश जाखड़ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़