WhatsApp Menu
हाईटेक होगी छात्रों की सुरक्षा: इको भारत के स्मार्ट कैंपस अभियान की कमान ललिता शर्मा को  |  श्रीडूंगरगढ़ में ईद-उल-फितर: बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद, देखें फ़ोटो  |  ईद-उल-फितर की नमाज हुई अदा, सजदे में झुके सिर, मांगी अमन-चैन की दुआ, गले लगाकर दी मुबारबाद  |  तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में पीड़ितों का 11 बजे से होगा रजिस्ट्रेशन शुरू, विख्यात डॉ संदीप यादव की मिलेगी सेवाएं  |  पेस्टीसाइड जलाए वनक्षेत्र में, वन प्रेमियों में रोष, देखें श्रीडूंगरगढ़ से वीडियो  | 

इंडोनेशिया मूंगफली जाने के लिए मिली हरी झंडी, भाव बढ़ने की उम्मीद, गुजरात से बायर पहुंचने लगे।

श्रीडूंगरगढ़, 16 नवंबर 2025। मूंगफली की उचित कीमत न मिलने से मायूस श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए एक आशा की किरण दिल्ली से फूट रही है। इंडोनेशिया ने मूंगफली के आयात पर लगाए प्रतिबंध को कुछ शर्तों के साथ हटा लिया है।

सूत्रों के अनुसार, इंडोनेशियाई अधिकारियों ने भारत के निर्यातकों की इकाइयों का निरीक्षण किया। उनकी प्रयोगशालाओं में परीक्षण के बाद जिन मूंगफली के नमूनों को मंजूरी मिली है, उनके आयात को इंडोनेशिया ने हरी झंडी दिखा दी है।

गौरतलब है कि बीते अगस्त माह में इंडोनेशिया ने भारत से मूंगफली के आयात पर रोक लगा दी थी। इस वजह से भारत के घरेलू बाजार में मूंगफली के दाम गिर गए, जिससे किसानों में निराशा छा गई थी।

अब, देश भर में 57 निर्यातकों को अनुमति मिलने के बाद, किसानों को उम्मीद है कि मूंगफली के दामों में कुछ सुधार होगा।

इस बीच, श्रीडूंगरगढ़ मंडी में पिछले 3-4 दिनों से गुजरात के व्यापारी भी आने लगे हैं। ये व्यापारी मूंगफली के भाव-ताव में लगे हुए हैं।

जिन किसानों ने अपनी मूंगफली रोक रखी है, उन्हें अब बेहतर दाम मिलने की उम्मीद बंध गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़