WhatsApp Menu
विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  |  लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  |  महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 11 मार्च से, 14 से 23 मार्च तक होंगे ऑनलाइन आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ से अपराध व दुर्घटना की तीन खबरें पढें एकसाथ  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने टक्कर: 32 वर्षीय युवक घायल, पैर में फ्रैक्चर  | 

आमजन के लिए काम की कुछ खास खबरें पढें एकसाथ

एलडीसी के 10644 पदों पर भर्ती के आवेदन आज से।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। चयन बोर्ड की ओर से जारी किए गए लिपिक ग्रेड सेकंड, कनिष्ठ सहायक भर्ती (एलडीसी) भर्ती के नोटिफिकेशन में प्रशासनिक सुधार विभाग की लापरवाही के कारण ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में छूट नहीं दी गई। इससे इस श्रेणी के अभ्यर्थी परेशान हो गए। अब ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के अधिकतम आयुसीमा में छूट मिलेगी। इसके लिए अलग से संशोधन जारी होगा। बोर्ड ने एलडीसी के 10644 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी से प्रारंभ होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी है। भर्ती परीक्षा 5 से 6 जुलाई को करवाया जाना प्रस्तावित है। ये भर्ती 6 विभागों के लिए हो रही है। इसमें जीएडी के 9806 पद, कृषि विपणन निदेशालय के 600 पद, राजस्थान लोक सेवा आयोग के 6 पद, कृषि विपणन बोर्ड के 98 पद, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 50 पद शामिल हैं।
एसआईआर में ड्यूटी वाले शिक्षक नहीं हटेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और फर्स्ट ग्रेड शिक्षक हजारों की संख्या में तबादलों से प्रभावित हुए है। निर्वाचन आयोजन इससे नाराज हो गया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सवाल जवाब किया गया कि जब एसआईआर चल रही है तो इस बीच इतने ट्रांसफर कैसे हुए। आयोग की नाराजगी देखते हुए शिक्षा विभाग ने आनन फानन में एक आदेश जारी किया कि जो शिक्षक एसआईआर या चुनाव की ड्यूटी में है उनका स्थानांतरण हुआ हो तो भी वे दूसरी जगह नहीं जाएं। अगर कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है तो वापस अपनी पुरानी जगह आएं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया कि आदेश संशोधित कर दिया है। जिनकी ड्यूटी एसआईआर में हैं उनका एसआईआर का काम करना है। अगर ज्वाइन भी कर लिया वो भी पुरानी जगह ही रहने के आदेश कर दिए है।
अगले सप्ताह बरसात का अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। प्रदेश में कोहरे से राहत मिली है परंतु सर्दी से राहत नहीं मिली है और कड़ाके की ठंड का अहसास कायम है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले सप्ताह मंगलवार से गुरूवार के बीच जम्मू कश्मीर में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। जिससे जम्मू कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फबारी और नीचे के मैदानी राज्यों में बरसात की संभावना है। इससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उप्र और उत्तरी मप्र में अच्छी बरसात होने की संभावना जताई है वहीं कुछ इलाकों में ओले पड़ने की भी संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़