WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

आदर्श सौर ग्राम में प्रारंभिक तौर पर मोमासर, कालू सहित चार गांवो का चयन, पढें पूरी खबर

बैठक में, विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में एक आदर्श सौर ग्राम बनाने का प्रस्ताव है।

इस योजना के प्रारंभिक चरण में, जिला स्तरीय समिति ने मोमासर, कालू, 465 आरडी और पांचू गांवों का चयन किया है। इन गांवों में से जल्द ही एक गांव को आदर्श सौर ग्राम के रूप में चुना जाएगा। चयनित गांव में 2 मेगावाट क्षमता तक के विकेन्द्रीकृत सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी, जिस पर 40 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाना प्रस्तावित है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री कुमावत ने सभी विभागों के अधिकारियों को बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़