WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  | 

आज होंगे क्षेत्र में ये दो बड़े आयोजन देर रात तक चलती रही तैयारियां, देखे फोटो, पढें खबर

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज रविवार को दो बड़े आयोजन होने है और दोनों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में कार्यकर्ता देर रात तक जुटे रहे। पढें पूरी खबर।
हिन्दू सम्मेलन दोपहर 2.30 बजे से, पहले निकलेगी कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने के क्रम में आज क्षेत्र के अंतिम सम्मेलन आज 8 फरवरी, रविवार को आडसर बास के माहेश्वरी भवन में दोपहर 2.30 बजे आयोजित होगा। जिसमें संत संतोष सागर महाराज का सानिध्य रहेगा। आयोजन के लिए युवाओं में जबरदस्त जोश है व बड़ी संख्या में महिलाएं भी इसमे शामिल होगी। आयोजन से पहले कलश यात्रा भी गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में कार्यकर्ता देर रात तक जुटे रहे। आयोजन के लिए विशेष पांडाल लगाया गया है व बड़ी भगवा झंडियो से सजाया गया है।

कुश्ती दंगल आज, 60 से ज्यादा पहलवान करेंगे जोर-आजमाइश।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। दिवंगत चुनाराम भादू की स्मृति में प्रतिवर्ष गांव सूडसर में आयोजित होने वाला कुश्ती दंगल आज 8 फरवरी रविवार को आयोजित किया जायेगा। भादू की 21वीं पुण्यतिथि के मौके पर गांव के ग्रामोत्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में आयोजित होने वाले इस दंगल में 60 से ज्यादा स्थानीय पहलवानों के साथ साथ आसपास के राज्यो से भी पहलवान भाग लेंगे। आयोजन मंडल के सुभाष भादू ने बताया कि दंगल में विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कारों के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। दंगल को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह है। व आयोजन की तैयारियों में पतराम भादू, मुकेश भादू, कन्यालाल शिहाग, बीरबल राम भादू, श्रवण शैवलिया, शिवदास, लालचंद, रवि, रमेश दुगरिया, रेवंत सैन, मांगीलाल स्वामी, रामरतन सारण, गोवर्धन ओझा, प्रेम भादू, राकेश भादू, बजरंग लेगा, प्रेम कड़वासरा, प्रेम सारण, सुरेश भादू, श्रीराम भादू, शिशपाल भादू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों तैयारियों में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़