WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

आएगी बारातें, बजेंगे ढोल ताशे, फेरों के उपहारों सहित विदा होगी कन्याएं, समिति जुटी तैयारियों में…

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 जनवरी 2026। एकसाथ अनेक बारातें आएगी, वर का स्वागत होगा, ढोल ताशे बजेंगे, मंगल गीत गाएं जाएंगे और फेरों के बाद उपहारों के साथ अनेक कन्याएं एकसाथ विदा होगी। ये दृश्य साकार होगा पहली बार श्रीडूंगरगढ़ में सेवा भारती समिति के बैनर तले आयोजित हो रहें सर्वजातीय विवाह समारोह में, जिसमें उत्सव की तरह समारोह के लिए आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के खेल मैदान को सजाया जाएगा। उत्साह के साथ दुल्हन के लिए उपहारों की व्यवस्थाएं की जा रही है। तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक सेवाधाम छात्रावास के प्रांगण में शनिवार को अध्यक्ष श्यामसुदंर आर्य के सान्निध्य में संपन्न हुई। आर्य ने बताया कि राम जानकी सर्वजातीय विवाह समारोह की व्यापक तैयारियां की जाएगी। ये आयोजन विवाह समारोह में हो रहें फिजूल खर्च को रोकने की ओर एक नई पहल के रूप में किया जा रहा है। बैठक में शामिल समिति सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें ललित डागा ने विवाह योग्य पंजीकरण करवाने वाली जोड़ी की पृष्ठभूमि की जानकारी लेकर कानूनी प्रक्रिया भी पूरी करवाने की सलाह रखी। वहीं महावीर माली ने वर्तमान में विवाह समारोह में हो रहें भोजन के अपव्यय पर रोक लगाए जाने के प्रति सजगता अपनाने की बात कही। शिक्षाविद् रूपचंद सोनी ने कन्या को विवाह में सामान्य व जरूरी सामान उपहार में देने की राय दी और दिखावा आडबंर को कम करने के बारे में विचार रखें। समिति के जिला मंत्री सुभाष चंद्र शास्त्री ने बताया कि विवाह समारोह में विवाह के लिए 15 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। पंजीकरण करवाने वाले परिवार व युवा जोड़े सेवाधाम छात्रावास या समिति सदस्यों से संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते है। शास्त्री ने बताया कि आगामी 25 जनवरी को विवाह समारोह का आयोजन होगा। बैठक में गिरधारी जाखड़, परमेश्वर गोदारा, कन्हैयालाल जाखड़, कंचन देवी, भुवन करवा, लक्ष्मीनारायण भादू, गौरीशंकर सारस्वत, श्रवण भामूं, कुंभाराम घिंटाला शामिल हुए। सभी ने सक्रिय रूप से समारोह में सहयोगी बनने का संकल्प किया। शांति पाठ के साथ बैठक संपन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़