WhatsApp Menu
गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  |  विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  | 

आईजीएनपी नहर में अज्ञात महिला का शव मिला, पहचान के प्रयास तेज

डूंगरगढ़ one 3 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पुलिस थाना बज्जू क्षेत्र में बुधवार 1 जनवरी 2026 को आईजीएनपी नहर की आरडी 888 पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव नहर की पुलिया के नीचे दूसरे पिलर के पास पानी में फंसा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव काफी सड़ा-गला और फूला हुआ है, जिससे आशंका है कि महिला की मौत करीब 10 से 12 दिन पहले हुई होगी।
मृतका ने काले रंग का पायजामा, ऊपर कुर्ता और गर्म कोट पहन रखा था। कुर्ते पर सफेद रंग की कढ़ाई/छाप है, जबकि कोट एक तरफ मेहंदी रंग और दूसरी तरफ काले रंग का है। गले में काले धागे के साथ पीले रंग की आर्टिफिशियल चैन और दोनों कानों में सफेद रंग के टॉप्स मिले हैं। महिला के बाएं हाथ पर नीले रंग में अंग्रेजी में “Mom, Dad” गुदा हुआ है।
पुलिस का अनुमान है कि मृतका नहर के रास्ते बहकर बज्जू क्षेत्र तक पहुंची है। फिलहाल शव को उपजिला अस्पताल बज्जू के मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस ने आमजन और मीडिया से मृतका की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है। पहचान या वारिसान संबंधी जानकारी मिलने पर पुलिस थाना बज्जू या पुलिस कंट्रोल रूम बीकानेर को सूचित करने को कहा गया है।
संपर्क:
प्रेम सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस थाना बज्जू – 9001181811
जगदीश प्रसाद, थानाधिकारी, पुलिस थाना बज्जू – 9772254254
ईमेल: shobajju@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़