WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

अरावली बचाओ का नारा बुलंद कर मनरेगा के नाम बदलने पर जताया विरोध, ये रहें शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 दिसंबर 2025। साल के अंतिम रविवार को राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर स्थानीय कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाल कर अरावली बचाओ का नारा बुलंद किया व मनरेगा का नाम बदलने का पूरजारे विरोध दर्ज करवाया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में गणपति धर्मकांटा पर एकत्र कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा फहराया। गोदारा ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया। यहां से पैदल मार्च निकालते हुए अरावली बचाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन किया गया। गोदारा ने कहा कि सरकार की मंशा पर शंका है, सरकार ने मनरेगा का नाम बदलने और 100 दिन की गारंटी कानून से छेड़छाड़ कर जरूरतमंद के हक पर डाका डालने का प्रयास किया तो इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान वक्ताओं ने देश की आजादी से पहले और आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस द्वारा सदैव जनहित में बलिदान देने की बात कहते हुए केंद्र की निरंकुश हो रही सरकार से देश व संविधान की सुरक्षा की बात कही।
ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। पैदल मार्च में श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचे व अरावली बचाओ प्रदर्शन में भागीदारी निभाई। इस दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संभाग प्रभारी विमल भाटी, प्रभुराम बाना, कन्हैयालाल सोमानी, रामचंद्र चोटिया, गोरधन खिलेरी, सोहनलाल नैन, आईदान गोदारा, रमेश कुमार प्रजापत, रेखाराम कालवा, सहीराम गोदारा, सांवरमल गोदारा, मोहम्मद साबिर, युसूफ चुनगर, महेश कुमार, जितेन्द्र शेखावत, सत्यनारायण जाट, मनोज सोमानी, आशीष सेवक, गोकुल गाट, अयूब रंगरेज कायमखानी, देवकिसन जोशी, हजारीमल जांगू, बाबूदान चारण, हीरालाल, रामचन्द्र, मोहनलाल, हुलासमल रेगर, चम्पालाल, रमेश कुमार, दलीप, श्रीचन्द रेगर, ओमप्रकाश रेगर, बाबूलाल, बीरबल, पूसाराम, खीयाराम, मोहनलाल, मघाराम, इमरताराज, ओमाराम, राजेश मंडा, सीताराम बाना, सुभाष गोदारा, आसाराम, मालाराम गोदारा, शेरदास स्वामी, अयुबखां दमामी, मनोज पारीक, इकराज़ खान, संदीप भाटी, हेतराम जाखड़, मुनीराम कन्तारा, नानूराम नायक बींझासर, मूलाराम बीझासर, सोहनलाल नायक बींझासर, रामनारायण गोदारा, मूलाराम सिहाग लोर, बजरंगलाल गोदारा, गंगाराम गोदारा, भागीरथ गोदारा, ओमप्रकाश सुथार, नौरंगराम चाहर, रामचन्द्र गोदारा, मोहनराम जाखड़, तुलछीराम खाती, शिवदत्त प्रसाद, रामलाल, बाबूराम, लिखमाराम भूकर, हुकमाराम, तुलसाराम, खुमान सिंह, बिरमाराम लखारा, बिसनाराम लखासर, कुंभाराम खिलेरी लखासर, चिमनूलाल सिंधी, पूर्णराम, तेजाराम बींझासर, नारायणराम ककलिया धीरदेसर, सुरजाराम बींझासर, मुगामाराम बींझासर, दीपाराम बींझासर, प्रभुराम बींझासर, सोवतराम बींझासर, सुगाम पुरी बींझासर, ओमप्रकाश जाट, करनाराम लोहिया, हुसैन, मालाराम, हेतराम, दीनदयाल जाखड़, सुभाष, प्रदीप कुमार पुरोहित, राधेश्याम सारस्वत, अर्जुन पारख, प्रकाश प्रसाद, चुन्नीलाल, ओमप्रकाश सारस्वत, मामराज भूकर, इमरताराम नैण, ​गोगराज ज्याणी, केसरनाथ ज्याणी, महावीर शर्मा, मुरलीधर सारस्वत, रामप्रताप लाड, किसनाराम गोदारा, लिछमण गोदारा, रामचन्द्र गोदारा, गोपालराम गोदारा, आईदान गोदारा, गोपीराम गोदारा, मूलाराम गोदारा, सुन्दरलाल, मामराज भूकर, धर्म बाना, माननाथ, सुगनाराम सहू, श्यामसुन्दर पारीक, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़